{"_id":"6817c2bb833b63db4e0da500","slug":"expressed-anger-over-not-giving-benefits-of-lado-lakshmi-yojana-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136154-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ न देने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ न देने पर जताया रोष
Mon, 05 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के सरस्वती विहार में जिला पार्षद संजय बड़वासनी के साथ लाडो लक्ष्मी योजना को लेक
- फोटो : kathua
सोनीपत। सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ शुरू नहीं करने पर सरस्वती विहार में महिलाओं ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में रोष जताया। उनका कहना था कि सरकार ने महिलाओं को योजना का लाभ देने का वादा किया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी इसका फायदा नहीं मिला।
कॉलोनी की रहने वाली सुदेश, रेखा, राजबाला, सुमित्रा, संगीता, सुशीला, रामरति, ओमपति ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रत्येक 18 से 60 वर्ष तक की महिला को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये देने का वादा किया था, जिसे सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया। प्रमिला, अनीता, बबीता, सुनीता, सतीश, राजू, विमल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार बनने के छह माह बाद भी योजना के बारे में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। बजट सत्र में जो 5000 करोड़ रुपये योजना में वर्ष 2025-26 के लिए जारी किए हैं, वह केवल तीन माह का ही बजट है। ऐसे में सरकार की मनसा सभी महिलाओं को योजना का लाभ देने की नहीं है।
जिला पार्षद ने कहा कि प्रदेश में 18 से 60 साल की महिलाओं की संख्या करीब 70 लाख के आसपास है, जो 5000 करोड़ रुपये का बजट सरकार ने जारी किया है, वह पर्याप्त नहीं है। सभी महिलाओं को योजना का लाभ मिलना मुश्किल है। सरकार जल्द घोषणा को लागू कर सभी महिलाओं को लाभ दिलाए। अगर सरकार ने महिलाओं के साथ भेदभाव किया तो आंदोलन किया जाएगा।