फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Expressed anger against the administration by sitting in contaminated water

Sonipat News: दूषित पानी में बैठकर प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

Sat, 30 Aug 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger against the administration by sitting in contaminated water
फोटो 06- सोनीपत की इंडियन कॉलोनी में गली में भरे दूषित पानी को लेकर रोष जताते जिला पार्षद संजय
सोनीपत। इंडियन कॉलोनी और सरस्वती विहार में सीवर का दूषित पानी ओवरफ्लो होने के कारण कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शुक्रवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में दूषित पानी में बैठकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सीवर के दूषित पानी के चलते वह नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। अगर प्रशासन ने दो दिन में समस्या का समाधान नहीं किया तो वह सेक्टर-23 स्थित संबंधित कार्यालय में ताला जड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

जिला पार्षद ने कहा कि इंडियन कॉलोनी में कई माह से दूषित पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से पानी गलियों में भरा रहता है। कॉलोनी के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पानी के कारण मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। लोग कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। इससे कॉलोनी वासियों में प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों ने कहा कि एक ओर प्रशासन स्वच्छता को लेकर हर सप्ताह सफाई अभियान चला रहा है। पिछले माह जिले को स्वच्छता पुरस्कार भी मिल चुका है।

वहीं, कॉलोनी वासी दूषित पानी के बीच रहने के लिए मजबूर हैं। उनकी समस्या स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सरपंच विजेंद्र, योगेश, कुलदीप, संदीप, जगविंद्र, सतवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed