{"_id":"67856ff6447e87f0bd0b0ac5","slug":"experience-certificates-of-newly-recruited-operators-will-be-checked-committee-formed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-130762-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नए भर्ती परिचालकों के अनुभव प्रमाण पत्र की होगी जांच, कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नए भर्ती परिचालकों के अनुभव प्रमाण पत्र की होगी जांच, कमेटी गठित
Tue, 14 Jan 2025 01:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो 47: सोनीपत के बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत भर्ती किए गए परिचालकों के अनुभव प्रमाणपत्र जांच के दायरे में आ गए हैं। फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने की शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने सभी डिपो महाप्रबंधक को जांच के आदेश दिए हैं। सोनीपत रोडवेज डिपो महाप्रबंधक ने इसको लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी अब नए भर्ती किए गए परिचालकों के अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच करेगी। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी।
परिवहन विभाग ने एचकेआरएन के तहत 800 से अधिक परिचालकों की भर्ती की है, जिन्हें अलग-अलग डिपो में नियुक्ति दी गई है। सोनीपत रोडवेज डिपो में भी 26 नए परिचालकों को पिछले सप्ताह ही नियुक्ति मिली थी। बताया जा रहा है कि कुछ उम्मीदवारों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए हैं। शिकायत के बाद मुख्यालय ने सभी डिपो महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि नए नियुक्त परिचालकों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के लिए कमेटी गठित की जाए। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक संजय ने नए परिचालकों के प्रमाणपत्रों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में यातायात प्रबंधक, कार्य प्रबंधक व अधीक्षक को शामिल किया है। इन्हें जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
नियुक्ति में वरीयता मिलने का था दावा
जानकारों का कहना है कि परिचालक भर्ती प्रक्रिया में उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई, जिन्होंने वर्ष 2018 में 18 दिन तक चली रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान दैनिक आधार पर परिचालक के रूप में काम किया था। इसके लिए उन्हें भुगतान के साथ ही अनुभव प्रमाणपत्र भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि सरकार ने भर्ती के दौरान उन्हें वरियता देने का वादा किया था, इसलिए कुछ उम्मीदवारों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र बनवा लिए। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य परिवहन अधिकारियों को शिकायतें मिलीं, जिसके बाद परिचालक के रूप में नियुक्त सभी उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
-
एचकेआरएन के तहत डिपो में 26 नए परिचालकों ने ज्वाइन किया है। मुख्यालय से नए भर्ती सभी परिचालकों के दस्तावेजों की जांच के आदेश मिले हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर प्रमाणपत्रों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होते ही रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी।
- संजय, महाप्रबंधक., रोडवेज डिपो, सोनीपत