फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Expansion of parking area started at the main entry and exit gate of the railway station.

Sonipat News: रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश व निकासी द्वार पर पार्किंग क्षेत्र का विस्तार शुरू

Tue, 29 Oct 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Expansion of parking area started at the main entry and exit gate of the railway station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने व सोनीपत स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश-निकासी द्वार पर पार्किंग क्षेत्र के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद द्वितीय निकासी-प्रवेश द्वार पर भी पार्किंग क्षेत्र सहित विभिन्न सुविधाओं पर कार्य किया जाएगा। पार्किंग क्षेत्र का विस्तार होने से करीब 40 हजार यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत दिल्ली मंडल के करीब 14 स्टेशनों पर होने वाले विस्तार कार्यों में सोनीपत स्टेशन को भी शामिल किया गया है। यहां करीब 29 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के नेतृत्व में कार्यरत गुरुग्राम की कंपनी ने फरवरी 2025 तक कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिकता के हिसाब से सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें स्टेशन के मुख्य व द्वितीय प्रवेश-निकासी द्वार का विस्तार भी शामिल है। पार्किंग क्षेत्र का विस्तार कर इसे आकर्षक रूप दिया जाएगा, ताकि यात्रियों को वाहन खड़ा करने में असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं

ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढि़यां लगाने का काम पूरा हो चुका है। स्टेशन पर 3.84 करोड़ रुपये की लागत में चार और स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएंगी। इसके बाद करीब 36 लाख रुपये की लागत से दो लिफ्ट लगेंगी, जबकि वर्टिकल गार्डन को पहले ही तैयार किया जा चुका है। साथ ही स्टेशन के प्लेटफार्म की सतह बदलने का कार्य भी चल रहा है। सोनीपत स्टेशन के विस्तार के बाद यहां आधुनिक शेड, एक और 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, दिव्यांग यात्रियों के लिए दिशा सूचक बोर्ड, कोच गाइडेंस सिस्टम, प्लेटफार्म पर आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

वर्जन
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत सोनीपत स्टेशन के विकास का 50 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। मुख्य प्रवेश व निकासी द्वार पर पार्किंग क्षेत्र का विस्तार शुरू हो चुका है। जल्द ही द्वितीय प्रवेश द्वार पर पार्किंग क्षेत्र का विस्तार होगा। इसके अलावा यात्रियों को स्टेशन पर अनेक आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। रेलवे ने फरवरी 2025 तक काम पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है।-सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed