फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Executive Engineer did not join, salary was pending

Sonipat News: कार्यकारी अभियंता ने नहीं किया ज्वाइन, वेतन के पड़े लाले

Sat, 09 May 2026 05:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer did not join, salary was pending
फोटो: सेक्टर 15 ​स्थित एचएसवीपी कार्यालय गेट पर मांगों को लेकर नारेबाजी करते यूनियन सदस्य। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का रोष प्रदर्शन और धरना एचएसवीपी कार्यालय गेट पर शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि अभी तक सोनीपत के दोनों डिविजनों के किसी भी कच्चे और पक्के कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन नहीं मिला है। और न ही किसी ने वित्त विभाग से नए पद सृजित करवाने की अप्रूवल मुख्यालय को नहीं भेजी है।
विज्ञापन

इसका कारण पूर्व कार्यकारी अभियंता की पदोन्नति अधीक्षण अभियंता के पद पर होने के साथ पंचकूला तबादला होना है। इस खाली पद पर किसी अन्य कार्यकारी अभियंता के ट्रांसफर के आदेश 15 अप्रैल को होने के बाद भी उनका ज्वाइन न करना है। इससे तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी को जाॅब सुरक्षा पत्र देने के लिए नए रेगुलर पद सृजित करवाने की कार्रवाई अभी शुरू नहीं की गई है जबकि सरकार और एचआरडी ने 15 मई लास्ट डेट फिक्स की हुई है। इस हालत में कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि एचएसवीपी के तमाम अधिकारी और प्रदेश सरकार गूंगी, बहरी व अंधी हो चुकी हैं। यदि 15 मई तक यही हाल रहा तो मजबूरन राज्यभर में एचएसवीपी की वाटर सप्लाई और सीवरलाइन को ठप कर हड़ताल करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed