फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will make new strategies for kisan andolan

किसान आंदोलन : सरकार ने कृषि कानूनों के समर्थन में चलाया अभियान, नाराज किसान नई रणनीति बनाने में जुटे 

Fri, 18 Dec 2020 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers will make new strategies for kisan andolan
किसान आंदोलन में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर किसानों ने पिछले 22 दिनों से आंदोलन छेड़ा हुआ है। वहीं सरकार ने अब कृषि कानूनों के समर्थन में अभियान शुरू कर दिया है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ने लगी है। ऐसे में किसान पिछले कई दिनों से सामान्य चल रहे आंदोलन को दोबारा तेज करने की रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


किसानों संगठनों के प्रतिनिधियों का मानना है कि सरकार अब कृषि कानूनों पर कोई फैसला लेने की जगह मामले को लटका रही है। प्रधानमंत्री से लेकर सरकार के मंत्री व राज्यों के सीएम भी केवल कृषि कानून के समर्थन में सभाएं व रैली कर रहे हैं। किसान नेता कहते हैं कि कृषि कानूनों पर रैलियों में भाषण देने की जगह पीएम, मंत्रियों व राज्यों के सीएम को सीधे किसानों से बात करनी चाहिए। 
विज्ञापन



कृषि कानून रद्द कराने के लिए किसान नेशनल हाईवे 44 के सिंघु बॉर्डर पर धरना देकर बैठे हुए हैं। किसानों ने पिछले कुछ दिन से आंदोलन को सामान्य तरीके से चलाया हुआ है और ऐसी कोई रूपरेखा नहीं बनाई गई है, जिससे उसको बढ़ाया जा सके। लेकिन अब सरकार ने कृषि कानूनों के समर्थन में अपना अभियान शुरू कर दिया है। जिसमें सभाएं शुरू कर दी गई हैं और भाजपा के जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने उपवास रखना भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा कई राज्यों में रैली में वहां के सीएम कृषि कानूनों के फायदे गिनवाने में लगे हुए हैं। इससे किसानों को लग रहा है कि सरकार अब कृषि कानूनों पर बातचीत करने की जगह मामले को टालने में लग गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने शुरू में आंदोलन को कुछ गंभीरता से लिया था लेकिन अब इसके समर्थन में अभियान छेड़ दिया गया है। इसको देखते हुए ही किसानों ने आंदोलन को फिर से धार देने की तैयारी कर दी है। किसान संगठनों के प्रतिनिधि शनिवार को बैठक करके आंदोलन को तेज करने की रणनीति तय कर सकते हैं। अभी तक कोर्ट के रुख का इंतजार भी किया जा रहा था और उसके रुख के अनुसार ही आगे आंदोलन को तेज किया जा सकता है। जिससे उनको कोर्ट में आगे अपनी बात रखने में किसी तरह की परेशानी भी नहीं आए और आंदोलन तेज करके सरकार पर दबाव भी बनाया जा सके। 
 

किसान इतने दिनों से ठंड में सड़कों पर बैठे हुए हैं। वह केवल एक ही मांग कर रहे हैं कि कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। सरकार पूरी तरह से तानाशाही दिखा रही है और वह किसान का दर्द नहीं समझ रही है। अब सरकार ने किसानों की पीड़ा समझने की जगह अपना अभियान शुरू कर दिया है जो पूरी तरह से गलत है। इस तरह के अभियान छेड़ने की जगह सरकार को कृषि कानून रद्द करने पर बातचीत करनी चाहिए। ऐसे ही हालात रहे तो किसानों को आंदोलन तेज करना होगा। - शमशेर सिंह दहिया, राष्ट्रीय महासचिव भाकियू अंबावता

 

खेती को बचाने के लिए किसान आंदोलन कर रहा है। किसान अपनी मर्जी से ठंड में सड़क पर नहीं है, बल्कि वह केवल सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सड़क पर डटा है। इसके बाद भी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। किसान आंदोलन के समर्थन में जिस तरह से बाबा राम सिंह ने अपनी जान दी। वह हर किसी के लिए बहुत बड़ी बात है और सरकार का रवैया देखकर किसान परेशान हो रहा है। सरकार को जल्द ही कृषि कानून रद्द करने पर कोई फैसला लेना होगा और ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन बढ़ाया जाएगा। - राजेंद्र आर्य दादूपुर, अध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन

सरकार अब किसी भी तरह से आंदोलन को कमजोर करने में लगी हुई है और इसलिए ही अपने अभियान चला रही है। कभी वह फर्जी संगठनों के साथ बैठक करती है तो कभी अपने नेताओं से सभाएं कराती है। इस तरह से किसान कमजोर नहीं होने वाला है और कृषि कानूनों को रद्द कराकर ही किसान पीछे हटेगा। सरकार को जल्द कोई कदम उठाना चाहिए, जिससे किसानों की खेती बच सके। - हरेंद्र सिंह लखोवाल, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed