{"_id":"5fd26f7d8ebc3e3c833a789d","slug":"exclusive-sonipat-news-rtk5858517103","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : कबड्डी में पाकिस्तान को दी थी मात, अब धरने पर बैठे किसानों के धो रहे कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : कबड्डी में पाकिस्तान को दी थी मात, अब धरने पर बैठे किसानों के धो रहे कपड़े
Fri, 11 Dec 2020 04:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
रविंद्र कौशिक, अमर उजाला, सोनीपत
रविंद्र कौशिक, अमर उजाला, सोनीपत
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में किसानों के कपड़े धोते कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान मंगत सिंह मंगी और टोनी संधू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में कुंडली बॉर्डर पर जमे किसानों के आंदोलन को भारतीय कबड्डी टीम के खिलाड़ी भी सपोर्ट कर रहे हैं। कबड्डी प्रतियोगिता को रद्द कर यह खिलाड़ी किसानों के बीच डटे हैं। इनमें भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान व दो बार पाकिस्तान की टीम को हराने वाले खिलाड़ी मंगत सिंह मंगी किसानों के कपड़े धो रहे हैं तो कई खिलाड़ी लंगर में सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों की मांग का समर्थन कर रहे खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार को किसानों के हित में कदम उठाना चाहिए। उद्योगपतियों के बजाय किसानों का भला करना चाहिए। देश के लिए जवान और किसान सर्वोपरि हैं। किसान का बेटा ही देश की सीमा पर दिन-रात सुरक्षा में डटा रहता है।
विज्ञापन
किसानों के कपड़े धो रहे भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान मंगत सिंह मंगी ने कहा कि देश के लिए कई वर्ष तक कबड्डी खेली है। कबड्डी में कई ट्रैक्टर जीत चुके हैं। पाकिस्तान टीम के विरुद्ध खेलते हुए कई बार देश को जीत दिला चुके हैं। अब हम किसानों के साथ हैं और अंतिम सांस तक किसानों के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
पूर्व खिलाड़ी टोनी संधू कहते हैं कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को उनका पूरा समर्थन हैं। किसान उन्हें जो जिम्मेदारी देंगे, वह निभाएंगे। किसानों के बीच जुटे पूर्व कबड्डी खिलाड़ी सतनाम सिंह विर्क ने कहा कि पहले उन्होंने देश की सेवा की है। अब देश सेवा के साथ-साथ किसानों की सेवा में लगे हैं। किसान के सामने आज सरकार ने तीन कृषि कानून लाकर बुरे हालात पैदा कर दिए हैं। वह विपरीत परिस्थितियों में किसानों के साथ खड़े हैं। फिलहाल वह चाय-नाश्ते की सेवा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
प्रतियोगिता के लिए एकत्रित पैसों से चला रहे लंगर
खिलाड़ियों ने कहा कि उन्होंने पंजाब में प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पैसे एकत्रित किए थे, लेकिन किसान आंदोलन के चलते उन्होंने प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। इकट्ठा किए पैसों से वह रोजाना लंगर सेवा, चाय नाश्ता व किसानों के कपड़े धोने की व्यवस्था कर रहे हैं। कपड़े धोने के लिए खिलाड़ी कई वाशिंग मशीन लाए हैं।