{"_id":"6939d956653103fcc50e798b","slug":"excitement-peaks-in-the-main-round-with-impressive-victories-for-udit-kamboj-and-tarun-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146547-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टेनिस में उदित कम्बोज व रक्षक की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टेनिस में उदित कम्बोज व रक्षक की शानदार जीत
Thu, 11 Dec 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो :30: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में अखिल भारतीय टेनिस संघ टूर्नामेंट में शॉट
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में जारी अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की मेन्स रैंकिंग एवं प्राइजमनी प्रतियोगिता अपने रोमांचक दौर में पहुंच गई है।
मुकाबलों में बुधवार को देशभर से पहुंचे खिलाडिय़ों ने बेहतरीन खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा के उदित कम्बोज ने जहां अपने अनुभव का लोहा मनवाया वहीं तरुण रक्षक ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए अगला चरण पक्का किया।
हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय राई के अत्याधुनिक कोर्ट पर हरियाणा, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ियों ने तकनीक और फिटनेस का शानदार मिश्रण पेश किया। सिंगल्स व डबल्स दोनों वर्गों के मुकाबलों में खूब संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन
सिंगल्स मुकाबले : हरियाणा के उदित कम्बोज ने आयुष शर्मा को 6-1, 6-2 से हराया। उदित ने शुरुआत से ही प्रतिद्वंद्वी को उभरने का मौका नहीं दिया। तरुण ने मयंक पर 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। वहीं थारुन विक्रम ने सार्थक को 6-1, 6-2 से हराया। जतिन नैन ने प्रणव करोडे को 6-2, 6-2 से हराया।
डबल्स मुकाबले : चन्द्रिल सूद व लक्षित सूद ने ध्रुव और निखिल को 6-1, 6-1 से हराया। शुरुआत से ही तालमेल और तेजी ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया। थारुन विक्रम व निशिथ एन ने हर्षित और सौरव पर 6-2, 6-2 की आसान जीत। कार्तिक काविन और तरुण ने प्रणव मिश्रा व शाश्वत गर्ग को 6-2, 6-2 से हराया।