फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   exam

परीक्षा के जैमर से पीएनबी नेटवर्क ठप

Wed, 11 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 11 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा को लेकर हिंदू कॉलेज और हिंदू बीएड कॉलेज में जैमर लगाए जाने से जिले भर की पीएनबी की शाखाएं प्रभावित हो गई हैं। जिले के लीड बैंक के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक काम करता है। लीड बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा हिंदू कॉलेज की इमारत में ही है।

विज्ञापन


एचटेट की परीक्षा के लिए हिंदू कॉलेज और बीएड कॉलेज में जैमर लगाए गए थे। रविवार को जैमर एक्टीवेट कर दिए गए थे। सोमवार को बैंक की शाखा खुली तो नेटवर्क में दिक्कत आने लगी। मंगलवार को भी यही स्थिति रही। दोपहर तक पता चल पाया कि कॉलेज में लगे जैमर के कारण नेटवर्क में प्रॉब्लम हुई है।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे कॉलेज में बैंक की ओर से कर्मचारी पहुंचे और हिंदू कॉलेज के प्राचार्य बीके गर्ग को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद जैमर बंद दिया गया, जिससे पीएनबी और लीड बैंक की शाखा में काम सुचारू हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 करोड़ की चेस्ट, 34 शाखाएं
पीएनबी की जिले भर में 34 शाखाएं हैं, नेटवर्क जाम होने के कारण सभी में तकनीकी खराबी आ रही थी। कोई भी बैंक की शाखा मुख्य शाखा से कनेक्ट नहीं हो पा रही थी। बता दें कि पीएनबी की मुख्य ब्रांच की चेस्ट में करीब 300 करोड़ रुपये जमा हैं। ऐसे में नेटवर्क फेल होने के चलते बैंक की सुरक्षा को लेकर भी दिक्कत पैदा हो गई थी।

44 परीक्षा केंद्रों पर 45 फ्लाइंग स्कवायड
14 व 15 नवंबर को जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। डीसी ने मंगलवार को लघु सचिवालय में परीक्षा ड्यूटी से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग ली। इस दौरान 44 परीक्षा केंद्रों के लिए 45 फ्लाइंग स्कवॉयड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

परीक्षा के दौरान लेवल-1,2 व तीन की परीक्षा आयोजित की जानी है। 14 नवंबर को सायंकालीन सत्र में 3.30 बजे परीक्षा होगी और 15 नवंबर को प्रात:कालीन व सायंकालीन दोनों सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उप जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल को वहां का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा बीईओ खरखौदा नवीन गुुलिया को भी नियंत्रण कक्ष में लगाया गया है।


बैठक में नगराधीश सुधांशु गौतम, एसडीएम (ना.) डॉ. शालीन कुमार, डीएसपी प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा सहित सभी अधिकारी व परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed