फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ex-sarpanch of Badwasni accused of embezzlement of Rs 3.03 lakh

बड़वासनी के पूर्व सरपंच पर 3.03 लाख रुपये के गबन का आरोप

Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Ex-sarpanch of Badwasni accused of embezzlement of Rs 3.03 lakh
गांव बड़वासनी के पूर्व सरपंच पर पंचायत के खाते से निकाले गए तीन लाख तीन हजार जमा नहीं कराने का आरोप लगा है। पंचायत की राशि का गबन मिलने पर उनको 21 फीसदी ब्याज सहित रुपये वापस कराने के लिए नोटिस जारी किया गया। उसके बावजूद पंचायत के खाते में रुपया जमा नहीं कराया गया। जिस पर अब मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बीडीपीओ मनीष मलिक ने सदर थाना पुलिस को बताया कि बड़वासनी के पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार ने पंचायत के खाते से तीन लाख तीन हजार सात सौ रुपये निकाले थे। यह राशि अगस्त, 2020 से पूर्व सरपंच प्रवीण कुमार पर कैश इन हैंड बकाया है। जिसे लेकर नोटिस जारी किया गया। उनको 2020 से अभी तक कई बार नोटिस देकर रुपया पंचायत के खाते में जमा कराने को कहा गया, लेकिन यह राशि जमा नहीं कराई गई। इसके चलते बीडीपीओ ने उपायुक्त के आदेश पर पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed