{"_id":"663133a3b7c8cdca4e0fefcd","slug":"every-expenditure-of-political-parties-and-candidates-will-be-recorded-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117608-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों का हर खर्च होगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों का हर खर्च होगा रिकॉर्ड
Tue, 30 Apr 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, साथ में एक्सपेंडिचर ऑब
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में एफएसटी, एसएसटी, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीमों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों और प्रत्येक प्रत्याशियों के हर खर्च को साक्ष्यों के साथ रिकॉर्ड करना है। निर्धारित खर्च सीमा का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में व्यय प्रेक्षक (एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर) अविजीत रक्षित और डाॅ. एन कार्तिक शामिल रहे। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वरों ने कार्यभार संभाल लिया। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न टीमों को एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम के साथ तालमेल बनाकर ड्यूटी करनी है। प्रेक्षक अविजीत रक्षित ने कहा कि चुनाव के दौरान वैध व अवैध खर्च का पूर्ण ब्योरा दर्ज करना है। विज्ञापनों का खर्च भी प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा।
इसके बाद व्यय प्रेक्षक अविजीत रक्षित व एन कार्तिक ने एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम व संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के हर प्रकार के खर्च का पूर्ण ब्योरा रखने के निर्देश दिए। अविजीत रक्षित ने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी को अपना बैंक खाता खुलवाना होगा, जिसके माध्यम से वह चुनाव में विभिन्न कार्यों के लिए खर्च करेगा। एन कार्तिक ने निर्धारित फॉर्मेट में नियमित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके लिए रोजाना शाम पांच बजे टीम के साथ बैठक की जाएगी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोकसभा चुनाव में व्यय निगरानी कक्ष के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए है। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार, डीईटीसी (जीएसटी) नीलरतन व डीईटीसी (एक्साइज) नरेंद्र कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
दोनों प्रेक्षक के मोबाइल नंबर जारी
व्यय प्रेक्षक आईआरएस अधिकारी अविजीत रक्षित और डाॅ. एन कार्तिक डीसीआरयूएसटी मुरथल में ठहरे हुए हैं। अविजीत रक्षित का मोबाइल नंबर- 8307484294 और डाॅ. एन कार्तिक का मोबाइल नंबर 9817440045 है। उन्हें चुनाव खर्च को लेकर कोई भी सूचना या शिकायत दी जा सकती है। अविजीत रक्षित के पास सोनीपत, गन्नौर, राई व खरखौदा विधानसभा क्षेत्र और डाॅ. एन. कार्तिक को गोहाना, बरोदा, जींद, जुलाना व सफीदों विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी है।