{"_id":"65a8008bf99e1b0a9d007d36","slug":"evening-opd-will-now-be-set-up-in-civil-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12553-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में अब लगाई जाएगी सांयकालीन ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में अब लगाई जाएगी सांयकालीन ओपीडी
Wed, 17 Jan 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए अब सायंकालीन ओपीडी भी लगाई जाएगी। अब से अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी लगती थी। निजी अस्पतालों के चिकित्सकों से अनुबंध करने के बाद विभाग ने शाम के समय ओपीडी लगाने का निर्णय लिया है। विभाग ने निजी अस्पताल के दो चिकित्सकों से अनुबंध किया है। अस्पताल में सर्जन के रूप में डॉ. मनित कोरपाल व हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप डाॅ. संदीप बिरजानिया अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। अस्पताल में रोजाना शाम 4 से 6 बजे तक ओपीडी लगाएंगे।
सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। इसके चलते सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों में जेब ढीली करके उपचार कराना पड़ता है। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल में निजी अस्पताल से सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। जिला नागरिक अस्पताल में ढाई साल से स्थायी सर्जन नहीं है। अस्पताल में स्थायी सर्जन न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में नवंबर 2021 से मुंडलाना सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (सर्जन) डॉ. संजय कौशिक अस्पताल में हर वीरवार को ओपीडी लगाते हैं।
जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निजी अस्पतालों के चिकित्सकों की नियुक्ति अनुबंध आधार पर की गई है। इनमें सर्जन के रूप में डाॅ. मनित कोरपाल व उनके पति हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप बिरजानिया को नियुक्त किया गया है। डॉ. मनित कोरपाल की नियुक्ति होने से मरीजों को सर्जरी के लिए दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला अस्पताल में डॉ. विपिन दलाल व डॉ. दीपक मलिक हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में ओपीडी में सेवाएं दे रहे हैं। अब शाम के समय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप बिरजानिया भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। शाम के समय सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं शुरू होने से मरीजों को फायदा होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब निजी अस्पतालों के चिकित्सक सरकारी अस्पताल में ओपीडी लगाएंगे। सरकार की ओर से निजी चिकित्सकों को मासिक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
31 मार्च तक किया गया अनुबंध
शुरुआती चरण में निजी अस्पतालों के चिकित्सक 31 मार्च तक ओपीडी लगाएंगे। अगर सरकार से अनुमति मिलती है उनकी समयावधि एक साल और बढ़ाई जाएगी। सरकारी अस्पतालों में उन एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्त की गई है, जिनका पंजीकरण हरियाणा चिकित्सा परिषद में हैं। चिकित्सकों की सेवाएं ओपीडी के साथ सर्जरी के दौरान भी ली जाएगी।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए निजी अस्पतालों के एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्त किया जा रहा है। जिला अस्पताल में सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। दोनों चिकित्सक जिला नागरिक अस्पताल में शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी लगाएंगे। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत।