फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even in the presence of police, shopkeepers were unable to get the garbage removed.

Sonipat News: पुलिस की मौजूदगी में भी दुकानदार नहीं उठवा पाए कूड़ा

Tue, 12 May 2026 06:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Even in the presence of police, shopkeepers were unable to get the garbage removed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। बाजार में चरमराई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मंगलवार को दुकानदारों ने पंजाबी एकता समिति इसकी अगुवाई में खुद सफाई करनी चाही तो सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। धरना दे रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर बवाल करने लगे।
सफाई कर्मचारियों ने उठाए गए कूड़े को वापस फेंक दिया। इसके कुछ देर बाद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फिर से कूड़ा उठवाने का प्रयास किया लेकिन दोबारा से सफाई कर्मियों ने विरोध किया। विवाद बढ़ता देखकर पुलिस पीछे हट गई। कूड़ा नहीं उठवाने की बात कहकर लौट गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पंजाबी एकता समिति के पदाधिकारी एसडीएम अमित कुमार के पास पहुंचे और कहा कि वह खुद बाजार में फैली गंदगी को उठाना चाहते हैं। सफाई कर्मियों को भी इस पर आपत्ति नहीं है। इस पर एसडीएम ने कहा कि अगर ऐसी बात है तो कर लीजिए सफाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर समिति ने पुलिसकर्मियों की मांग की। एसडीएम ने कहा कि जब आपसी सहमति से कूड़ा उठा रहे हैं तो पुलिस क्यों चाहिए लेकिन मांग पर एसडीएम ने पुलिस स्टेशन में फोन कर दिया। दुकानदारों ने लौटकर पुलिस के आने से पहले ही कूड़ा उठाने शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही धरना दे रहे सफाई कर्मी बाजार में पहुंचे और एकत्रित किए गए कूड़े को फैलाने शुरू कर दिया। दुकानदारों से भी उनका समर्थन करने की मांग की। दुकानदारों को चेताया कि अगर अब कूड़ा उठाया तो रात को वापस लाकर डाल देंगे। ऐसे में दुकानदार पीछे हट गए।
सफाई कर्मी लौट गए तो दुकानदारों ने कूड़ा उठाने के काम को बंद कर दिया। वहीं, धरनास्थल पर पहुंचकर दुकानदारों ने धरने को भी अपना समर्थन देने की बात कही। वहीं पुलिस कर्मी भी मौके से चलते बने।

इनेलो हलका अध्यक्ष बलवान नंबरदार की अगुवाई में मंगलवार को धरना रहे सफाई कर्मियों को समर्थन दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा ही कमेरे वर्ग के हितों में साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed