फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after extension of date, students are not showing interest in application

Sonipat News: तिथि बढ़ने के बाद भी आवेदन में नहीं दिख रही विद्यार्थी की रुचि

Wed, 11 Jun 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Even after extension of date, students are not showing interest in application
फोटो 25- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में बनाए गए हेल्प डेस्क पर दाखिले के लिए अपना आवेदन करने प - फोटो : self
सोनीपत। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया में विद्यार्थी खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मंगलवार को निजी महाविद्यालयों में जहां आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14 से 18 रही, वहीं राजकीय महाविद्यालयों में 10 से 12 विद्यार्थियों ने ही पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से महाविद्यालयों व विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की तिथि को 16 जून तक बढ़ाई गई है। हालांकि विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए तिथि बढ़ाने के बाद नया शेड्यूल जारी नहीं किया है। जिले में चल रहे 23 महाविद्यालयों में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 13562 सीटें हैं, जबकि कुल संख्या 18524 पास हुए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों की निर्धारित सीटों पर दाखिला लेने क लिए आवेदन का आंकड़ा 60 फीसदी तक भी नहीं पहुंचा है। सीटों के भरने के लिए अभी भी 45 फीसदी आवेदन और आने की जरूरत है। अब विद्यार्थियों के लिए आवेदन करने के लिए 6 दिन और रह गए हैं। वहीं निदेशालय की ओर से एक-दो दिन में नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों की स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास मात्र 6 दिन का समय बचा है। वंचित विद्यार्थी 16 जून तक पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि हेल्प डेस्क पर आवेदन करने के लिए कुछ खास विद्यार्थी नहीं पहुंच रहे हैं। तिथि बढ़ने के बाद पहले दिन केवल 15 विद्यार्थी ही आवेदन करने पहुंचे। निदेशालय की ओर से जल्द नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। -गौरव गर्ग, पीआरओ, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed