फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Even after 78 years of independence, people could not get basic facilities: Anurag Dhanda

आजादी के 78 साल बाद भी लोगों को नहीं मिल पाई मूलभूत सुविधाएं : अनुराग ढांडा

Tue, 06 Aug 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Even after 78 years of independence, people could not get basic facilities: Anurag Dhanda
सोनीपत के गांव जागसी में तिरंगा यात्रा निकालते आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व संद
गोहाना। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव जागसी में मंगलवार शाम तिरंगा यात्रा निकाली। शहीद स्मारक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सहरावत चौपाल से होते हुए सूरा चौपाल के पास शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक निकाली गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों को याद किया।
विज्ञापन

अनुराग ढांडा ने कहा कि भारत 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। लेकिन देश व प्रदेश के लोगों को आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई। बच्चों को अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा और अन्य बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली व पंजाब में शहीदों के सपने को पूरा करने में लगी हैं। 10 साल में भाजपा ने किसानों के सिर ही फोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त में इलाज मिलेगा। अच्छी शिक्षा और युवाओं को शत फीसदी रोजगार मिलेगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता नवीन गौड़, संदीप मलिक, यूथ विंग की सचिव मोना सिवाच, शहरी जिलाध्यक्ष राजेश सरोहा, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग मलिक, जयदीप गठवाला समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed