फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Error in property ID more than 25 thousand

सोनीपत: 25 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि

Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Error in property ID more than 25 thousand
सोनीपत। नगर निगम की ओर से कराए गए प्रॉपर्टी सर्वे में किसी का मोबाइल नंबर तो किसी प्रॉपर्टी मालिक का नाम व पता गलत है। 1.78 लाख प्रॉपर्टी में से 25 हजार से ज्यादा की आईडी में त्रुटि है। मुख्यालय की ओर से प्रॉपर्टी सर्वे के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। सर्वे एजेंसी की लापरवाही के कारण प्रॉपर्टी मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के लिए नगर निगम कार्यालय चक्कर काटने पड़ रह है। जिससे निगम के अधिकारी गृहकर वसूल करने की बजाय गलती ठीक करने में उलझा हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी सर्वे मुख्यालय स्तर पर याशी कंसल्टेंसी एजेंसी से कराया था। 2018 में शुरू हुए सर्वे के बाद एजेंसी की ओर से सर्वे के नोटिस प्रापर्टी मालिकों को दिए गए तो अधिकांश ने खामियां बताकर शिकायत की। इसको लेकर निगम ने वार्डों में शिविर भी लगाए गए, लेकिन शिकायतों का निवारण नहीं हुआ। पार्षदों ने लोगों की परेशानी को देखते हुए हाउस की मीटिंग में कंपनी का सर्वे निरस्त करने का प्रस्ताव भी रखा था, जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई। मामला सरकार स्तर पर पहुंचा तो कंपनी अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कैंप लगाकर त्रुटियां सुधारी गई। वर्जन
विज्ञापन

जिन प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि है, वह निगम कार्यालय आकर ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा पीएमएस हरियाणा डॉट कॉम पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। -मोनिका गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed