फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Environmental conservation is the responsibility of every citizen: Principal

पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : प्राचार्य

Sat, 04 Jul 2026 06:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Environmental conservation is the responsibility of every citizen: Principal
फोटो : सोनीपत के सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय, खरखौदा में पौधरोपण करत प्राचार्य प्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। रोहतक रोड स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के इको क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और परिसर को अधिक हरित बनाना रहा।
प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ से पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।
विज्ञापन

इको क्लब के प्रभारी डॉ. विजयदीप ने बताया कि पौधरोपण सप्ताह के दौरान महाविद्यालय परिसर में औषधीय, छायादार और फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनके संरक्षण के प्रति भी जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया और पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रो. प्रमिला, डॉ. सीमांत, डॉ. नमिता, डॉ. सारिका, डॉ. सुमित, डॉ. प्रदीप, पूनम, आकांक्षा, राजबीर, परीक्षित और सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed