फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Entering the house and attacking the elderly, looted jewelery and cash

घर में घुसकर बुजुर्ग पर हमला कर आभूषण और नकदी लूटी

Tue, 03 May 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Entering the house and attacking the elderly, looted jewelery and cash
इंद्रगढ़ी कॉलोनी में तीन बदमाश धारदार हथियार लेकर बुजुर्ग महिला के घर में घुस गए। इस दौरान महिला की नींद खुली तो बदमाश ने उनकी गर्दन पर धारदार हथियार अड़ा दिया। महिला ने अलमारी की चाबी देने से मना किया तो हमला कर उसे घायल कर दिया गया। महिला ने जान बचाने के लिए चाबी दे दी। इस पर बदमाश आभूषण और नकदी लूटकर भाग गए। महिला ने अपनी कॉलोनी के एक आरोपी को पहचान लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंद्रगढ़ी कॉलोनी निवासी रोशनी देवी के पति उमेद सिंह का स्वर्गवास हो चुका है। उसकी तीनों बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। बेटा सोनू पत्नी और बच्चों के साथ सोनीपत में रहता है। वह घर पर अकेली रहती है। रोशनी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब दो बजे तीन युवक उसके घर में घुस गए। गर्दन पर धारदार हथियार रखने से उसकी नींद खुल गई। युवकों ने उसके कानों से सोने की बालियां खींच लीं। युवकों ने उससे अलमारी चाबी मांगी। चाबी देने से मना करने पर एक युवक ने उसके दाएं हाथ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद रोशनी देवी ने डरकर चाबी दे दी। युवक अलमारी से 45 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की चेन, दो छल्ले के साथ दो मोबाइल फोन भी ले गए। रोशनी देवी के अनुसार, उसने एक युवक को पहचान लिया। वह इंद्रगढ़ी कॉलोनी का योगेश है। रोशनी ने अपने दोहते को घर बुलाया। वह उसे नागरिक अस्पताल गोहाना लेकर गया। पुलिस ने योगेश और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed