फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Energy Conservation Day: Under the PM Surya Ghar Free Electricity Scheme, 4,723 consumers have applied, and 1,173 have received connections.

ऊर्जा संरक्षण दिवस : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 4723 उपभोक्ताओं ने किया आवेदन, 1173 को मिले कनेक्शन

Sun, 14 Dec 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Energy Conservation Day: Under the PM Surya Ghar Free Electricity Scheme, 4,723 consumers have applied, and 1,173 have received connections.
फोटो 10:सोनीपत के गांव मनौली में ​शिविर लगाकर पात्र उपभोक्ताओं के आवेदन कराते उपमंडल अ​भियंता र
सोनीपत। सरकार की ओर से लोगों को बिजली संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए बिजली निगम गांवों में शिविर लगाकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। योजना के तहत पात्र 4723 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है, जिसमें से 1173 को सोलर कनेक्शन मिल चुके हैं।
विज्ञापन

2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने के बाद पात्र लोगों को अनुदान राशि दी जा रही है। जागरूकता की कमी के कारण लोग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारी गांवों में शिविर लगाने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ परिवारों के पास इतना पैसा नहीं है कि वे इस योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

योजना के तहत आवेदन करते समय 1.20 से 1.40 लाख रुपये जमा कराने पड़ते हैं। दो किलोवाट का सोलर सिस्टम लगने के बाद बीपीएल परिवार जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक है, उन्हें दो किलोवाट का सोलर सिस्टम लगने के बाद केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 28 हजार रुपये अनुदान राशि दी जाती है।

पात्र उपभोक्ताओं को ऋण के लिए किया जा रहा प्रेरित
बिजली निगम के अधिकारी योजना के पात्र उपभोक्ताओं को ऋण लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अकेले राई उपमंडल क्षेत्र में 21 लोगों ने ऋण लेकर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाया है। उसके बाद बिजली निगम ने अनुदान राशि संबंधित बैंक को जारी की है। साथ ही 22 लोगों के लिए ऋण स्वीकृति के लिए फाइल चल रही है। राई उपमंडल क्षेत्र में 359 लोगों ने आवेदन किए है, इसमें से 106 लोगों को सोलर कनेक्शन जारी किए गए हैं। दिसंबर में अब तक 16 उपभोक्ता ने आवेदन किया है, इसमें से 7 उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किया है।

राई उपमंडल क्षेत्र में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। दिसंबर में अब तक 16 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है, इसमें से 7 उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किया गया है।

- रविंद्र पंवार, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम राई

लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। सरकार की ओर से जारी योजना के तहत अब 4723 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1173 को कनेक्शन जारी किए गए हैं।
- जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम

फोटो 10:सोनीपत के गांव मनौली में शिविर लगाकर पात्र उपभोक्ताओं के आवेदन कराते उपमंडल अभियंता र

फोटो 10:सोनीपत के गांव मनौली में शिविर लगाकर पात्र उपभोक्ताओं के आवेदन कराते उपमंडल अभियंता र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed