फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encroachments were removed from the vegetable market, and shopkeepers were given a warning.

Sonipat News: सब्जी मंडी में हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी

Thu, 18 Dec 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 18 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Encroachments were removed from the vegetable market, and shopkeepers were given a warning.
फोटो 04 : सोनीपत में कामी रोड ​स्थित सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी की ओर से हटाया गया अतिक्रमण।
सोनीपत। कामी रोड स्थित मंडी को जाम मुक्त बनाने के लिए बुधवार को मार्केट कमेटी की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। टीम ने सड़कों पर रखे सामान और रेहड़ियों को हटाया। आठ दुकानों के बाहर रखे काउंटर को भी हटवाया गया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि सब्जी मंडी क्षेत्र में सुबह के समय लगने वाले जाम को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन दुकानदारों को चेतावनी दी गई है जो अपनी दुकान के सामने रेहड़ियां लगवाते व फुटकर विक्रेताओं को बैठाते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बार-बार उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। मंडी में फैली गंदगी को लेकर भी दुकानदारों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामी रोड स्थित सब्जी मंडी में अक्सर भीड़ और जाम की शिकायतें मिल रही थीं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि मंडी की व्यवस्था को ठीक किया जा सके। -जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed