फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encroachment will be removed from Bahalgarh Chowk to Dipalpur Road, traffic light will be installed at Murthal Chowk

बहालगढ़ चौक से दीपालपुर रोड तक हटेगा अतिक्रमण, मुरथल चौक पर लगेगी ट्रैफिक लाइट

Wed, 27 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from Bahalgarh Chowk to Dipalpur Road, traffic light will be installed at Murthal Chowk
लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा। संवाद - फोटो : Sonipat
अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा ने निर्देश दिए कि बहालगढ़ चौक से दीपालपुर रोड तक दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तुरंत प्रभाव से हटवाया जाए। अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति पैदा होती है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिसे रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बहालगढ़ और मुरथल चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शहर में शनि मंदिर के पास हाइट बैरियर भी लगाया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रोड सेफ्टी ऑडिट (सड़क सुरक्षा अंकेक्षण) करवाकर रिपोर्ट प्रेषित करें। चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर भी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करें। उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कर रिपोर्ट भी तलब की। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए।
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडरों के लिए स्थान होंगे निर्धारित
अतिरिक्त उपायुक्त ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए शहर में स्थान निर्धारित करवाने के लिए चर्चा की। उन्होंने प्रमुख चौराहों की रि-डिजाइनिंग को लेकर विशेष निर्देश दिए। अग्रसेन चौक व आईटीआई चौक पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। जिससे दुर्घटना की आशंका को दूर किया जा सके। उन्होंने केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस वे पर अवैध कट बंद करवाने के साथ लाइट को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरखौदा बाईपास रोड व शहर के प्रमुख मार्गों की मरम्मत कार्य की भी समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र सिंह दून, एसडीएम शिखा, जिला परिवहन अधिकारी मानव मलिक, डीएसपी विपिन कादयान, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ज्योति, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की डीजीएम आनंद दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed