फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employment information given to students under vocational guidance

Sonipat News: व्यावसायिक मार्गदर्शन के तहत विद्यार्थियों को दी रोजगारपरक जानकारी

Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Employment information given to students under vocational guidance
फोटो 17- सोनीपत के गन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वि
गन्नौर। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से मनाए जा रहे व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत वीरवार को गन्नौर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सीसीएएस जैन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोजगारपरक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सहायक रोजगार अधिकारी कनव विनायक ने युवाओं को रोजगार कार्यालय में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने, रोजगार मेले व विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार व कॅरिअर, केंद्र सरकार की नई रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
विज्ञापन

सहायक रोजगार अधिकारी ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन के साथ किसी भी क्षेत्र में निपुण बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को अपनी योग्यता रूचि व अन्य उपलब्धियों के अनुसार सही कॅरिअर का चुनाव कैसे करें, संबंधी सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में रोजगार कार्यालय से सहायक रिंकू व विद्यालय प्रबंधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed