फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees will raise voice for their rights by protesting on 21st

Sonipat News: 21 को प्रदर्शन कर हक के लिए आवाज उठाएंगे कर्मचारी

Thu, 13 Jun 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Jun 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Employees will raise voice for their rights by protesting on 21st
सोनीपत। सेक्टर 14 स्थित बागवानी शाखा में वीरवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय कमेटी के आदेशानुसार प्रमुख अभियंता के खिलाफ अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में 21 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करेंगे।

धरने में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता के माध्यम से पंचकूला स्थित मुख्यालय में प्रमुख अभियंता को मांग पत्र सौंपा जाएगा। प्रदेश प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पक्के ना हाेने तक समान काम समान वेतनमान देने, खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करने, सेवा नियमों को ठीक करने बारे, एलटीसी का बजट जारी करने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सह सतीश कुमार रंगा, सचिव बागवानी शाखा प्रधान लहणा सिंह, सचिव विजय फौजी, कोषाध्यक्ष रवि गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed