फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees warned of turning the protest into a movement

Sonipat News: कर्मचारियों ने धरना आंदोलन में बदलने की दी चेतावनी

Wed, 03 Dec 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Employees warned of turning the protest into a movement
फोटो 03- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपनी
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रशासन की कार्य शैली, बुनियादी सुविधाओं की कमी, लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं होने पर धरने को आंदोलन में बदलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान आनंद राणा ने आरोप लगाया कि कुलपति ने कर्मचारियों के हित में कोई सही निर्णय नहीं लिया है। कुलपति उनकी मांगों को रजिस्ट्रार का नाम लेकर लटका देते हैं जबकि रजिस्ट्रार कई दिन से अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

सभी विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की पदोन्नति कार्यकारी परिषद से अनुमोदित सेवा नियम के तहत होती है लेकिन मुरथल विवि में दो वर्ष से कोई पदोन्नति नहीं हुई है। एक वर्ष पहले सरकार संग पत्राचार के बाद भी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कई कर्मचारियों को अनावश्यक नोटिस जारी किए गए हैं। कर्मचारी विश्वविद्यालय के किसी भी कार्य को धरने की वजह से रोक नहीं रहे हैं। रोजाना एक घंटा धरना दे रहे हैं। यह उनका सांविधानिक अधिकार है।
धरने में नीरज, सचिन, राजकुमार, सतीश, हरिराम शर्मा, राजेश, प्रीति, महेंद्र सैनी सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे।
------
प्रबंधन पर दोहरी नीति का आरोप
यूनियन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में कई सड़कें काफी समय से उखड़ी हुई हैं। इन पर धूल उड़ रही है। कर्मचारियों और छात्रों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। खस्ताहाल सड़कों के कारण कई कर्मचारी, छात्र चोटिल हो चुके हैं। कई को तो अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। कुलपति के कार्यालय व सरकारी आवास पर वायु शुद्धिकरण यंत्र लगाए गए हैं जो प्रबंधन की दोहरी नीति को दर्शाते हैं। परिसर में बने क्वार्टरों की हालत जर्जर है। करीब 3 साल से मरम्मत नहीं होने से दीवारों में दरारें, छतों का कमजोर ढांचा, टूट‑फूट बढ़ने से हादसे का डर बना रहता है।

--------
सांकेतिक धरना औचित्यहीन : कुलपति
डीसीआरयूएसटी मुरथल के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि कर्मचारी यूनियन वास्तविक स्थिति से पूरी तरह अवगत है फिर भी औचित्य हीन सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। यूनियन के साथ 28 नवंबर को बैठक में सभी मांगों पर चर्चा हुई थी। स्पष्ट किया गया है कि नए पद सृजन एवं सेवा नियमों का मामला सरकार के पास विचाराधीन है। सरकार ने मामले को सुलझाने के लिए एक सीमित बनाई थी। उच्च अधिकारियों से सेवा नियमों को सुलझाने, स्वीकृत की मांग की जा चुकी है। जल्द सेवा नियमों का मामला सुलझेगा। कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश पर कुलसचिव से आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा हुई है, यूनियन को अवगत करा दिया है।

फोटो 03- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपनी

फोटो 03- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed