फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees took out procession in the city, submitted a memorandum to the mini secretariat

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस: कर्मचारियों ने शहर में निकाला जुलूस, लघु सचिवालय में सौंपा ज्ञापन

Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Employees took out procession in the city, submitted a memorandum to the mini secretariat
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रविवार को कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकाला। लघु सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले छोटूराम धर्मशाला में सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकत्रित हुए। यहां संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी विरोधी नीतियां बनाकर मजदूर वर्ग के अधिकारों को छीना जा रहा है। सरकार आत्मनिर्भर भारत के नारे से जनता को गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों को कॉर्पोरेट क्षेत्र के हवाले किया जा रहा है। सभा में आर्थिक नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के सदस्य रविवार को पंचायत भवन में एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने लघु सचिवालय पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष बिमला नैन व प्रदेश महासचिव आरके नागर ने संयुक्त रूप से कहा कि ठेका कर्मियों से लेकर स्थायी कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। सरकार की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनकी मांग है कि कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। सभी ठेका कर्मचारियों को भी कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए। परियोजना वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और तब तक समान काम समान वेतन दिया। पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, एआईयूटीयूसी के प्रधान इंद्र सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान रामेहर शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ की तरफ से सतबीर धनखड़ ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जयभगवान दहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनीता दहिया, सरोज कौशिक, गीता कौशिक, सरिता देवी, रेखा देवी, नीलम, महावीर नागर, टीनू मदान, ध्रुव कुमार, रमेश कुमार, योगप्रकाश नागर, विजेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, अरुण कुमार, ओमप्रकाश, जोगेंद्र सिंह, राहुल, राकेश कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed