{"_id":"668b214339d250824a006264","slug":"employees-staged-a-sit-in-protest-over-their-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120864-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले विभिन्न यूनियनों के सदस्यों ने रविवार को सेक्टर-15 स्थित विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास के बाहर पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने बताया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो 25 जुलाई को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास और एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के उच्चाधिकारियों का घेराव किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान मीना सैनी ने की और संचालन हरियाणा कौशल रोजगार निगम यूनियन के जिला प्रधान टीनू मदान ने किया। उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, मिड डे मील, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कुक, एजुसेट चौकीदार को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दें और वेतन दोगुना किया जाए। पुरानी पेंशन और पुरानी एक्सग्रेसिया नीति बहाल की जाए। एचएसवीपी के स्थायी सफाई कर्मचारियों के सेवा नियम में संशोधन करके प्रमोशन का प्रावधान किया जाए। ठेकेदारी प्रथा और निजीकरण प्रथा तुरंत बंद की जाए।
इस दौरान विजेंद्र कुमार शर्मा, महावीर नागर, योगेश कुमार, मुकेश शर्मा, ध्रुव कुमार, समेश कुमार, रमेश, सुरेश, पुष्कर नागर भी मौजूद रहे।