फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees staged a sit-in at Murthal University over their demands.

Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय में कर्मियों ने मांगों को लेकर दिया धरना

Tue, 02 Dec 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Employees staged a sit-in at Murthal University over their demands.
फोटो 43- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर म
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में गैर शिक्षक कर्मचारी संगठन ने मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। प्रधान आनंद राणा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों पर कुलपति के साथ 28 नवंबर को हुई बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन

आनंद राणा ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विवि प्रशासन से कई बार पत्राचार के माध्यम से गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एक सेवा नियमों को अनुमोदन करवाना है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की पदोन्नति दो साल से नहीं हुई है। इसके अलावा कुल 59 नए पद सृजित करवाना, लिपिकों को स्मार्ट कक्षा कक्ष संबंधित चार्ज को निरस्त करवाना, वार्षिक वेतन वृद्धि को न रोकना, महिला कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश 20 से 25 करना, जिन पदों के लिए विवि में पदोन्नति के अवसर नहीं हैं, उन पदों को नए सेवा नियमों में पदोन्नति का प्रावधान सुनिश्चित करवाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब तक विश्वविद्यालय प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करेगा, उनका धरना जारी रहेगा। धरने में नीरज, सुरेश, प्रवेश त्यागी, जयप्रकाश, सतीश शर्मा, पूनम, कांता, सरिता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed