{"_id":"69972273ceb3bad7d80549a8","slug":"employees-should-go-door-to-door-to-complete-the-work-of-sir-sdm-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149862-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर का कार्य घर-घर जाकर पूरा करें कर्मचारी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर का कार्य घर-घर जाकर पूरा करें कर्मचारी : एसडीएम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी व एसडीएम सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर वीरवार को बैठक हुई। इसमें सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी मतदान केंद्र अधिकारियों (बीएलओ) व सुपरवाइजर्स के साथ एसआईआर के कार्य की समीक्षा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम संशोधन कार्य पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्त रिपोर्ट तैयार कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा को प्रेषित की जा सके।
बैठक में अधिकारियों को कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।