फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees should get basic facilities: Ranbir

कर्मचारियों को मिलें मूलभूत सुविधाएं : रणबीर

Tue, 19 May 2026 05:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Employees should get basic facilities: Ranbir
गोहाना में कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैठक करते यूनियन पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर-1 गोहाना में ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। यूनियन के जिला प्रधान रामलाल की अगुवाई में शिष्टमंडल ने कार्यकारी अभियंता के सामने कर्मचारियों की समस्याएं रखीं।
प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल ने कहा कि कई सरकारी आवास क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उनका जल्द जीर्णोद्धार कराया जाए। इसके साथ ही जलघरों पर शौचालय निर्माण, वर्दी भत्ता जारी करने, डांगरी, जूते और रेनकोट की लंबित पेमेंट देने तथा विभाग की खाली जमीन पर स्टाफ क्वार्टर बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकें। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी शाखा सोनीपत के प्रधान राकेश त्यागी, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार शर्मा, वित्त सचिव दलीप, मुख्य संगठनकर्ता दिलबाग सैनी, गोहाना शाखा चेयरमैन सुभाष भट्टी, प्रधान दिलराज मलिक, वरिष्ठ उपप्रधान सुनील धनखड़, सचिव संदीप सैनी, वित्त सचिव कुलदीप सिंहमार, मुख्य संगठनकर्ता धर्मेंद्र मलिक, सुरेंद्र हसनापुर तिहाड़, देवेंद्र कटवाल, सत्यनारायण बागड़ू, बिजेंद्र पंप चालक, रोहतास शर्मा और राजबीर शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed