फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Employees of the Public Health Department staged a sit-in protest and warned of a statewide agitation

Sonipat News: जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 20 Aug 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Employees of the Public Health Department staged a sit-in protest and warned of a statewide agitation
फोटो 28: सोनीपत के गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में धरने के दौरान नारेबाजी करते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारियों ने मांगे नहीं माने जाने पर राज्यव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी।
कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता को प्रमुख अभियंता के नाम मांगपत्र भी सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन ने बताया कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से लागू की जा रही रेशनेलाइजेशन नीति का विरोध है।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष राहुल हुड्डा ने कहा कि सरकार की रेशनेलाइजेशन रिपोर्ट कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसके जरिए लगातार पद समाप्त किए जा रहे हैं। इससे न केवल कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से मांग की कि रेशनेलाइजेशन रिपोर्ट को तुरंत रद्द किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जाए। खाली पदों पर स्थायी भर्ती की जाए। पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू की जाए और एक्सग्रेशिया योजना में लगाई गई सभी शर्तों को वापस लिया जाए।
6 सितंबर को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और 13 सितंबर को जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों को वापस नहीं लिया तो यूनियन राज्यव्यापी बड़े आंदोलन का आह्वान करेगी। इस अवसर पर पूर्व राज्य महासचिव शीलकराम मलिक, राज्य उप महासचिव राजेश धनखड़, बलराम, राजेश, दीपक कुमार, सुनील कुमार, अमित कुमार, सुधीर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed