{"_id":"66523228b724f78aa405cbe4","slug":"employee-dies-of-heart-attack-at-polling-station-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118737-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मतदान केंद्र पर हृदयाघात से कर्मचारी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मतदान केंद्र पर हृदयाघात से कर्मचारी का निधन
Sun, 26 May 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो।
राई। गांव सेरसा में चुनावी ड्यूटी पर बतौर सहायक पीठासीन अधिकारी बनकर गए शिक्षा विभाग के क्लर्क का हृदयाघात से निधन हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। प्रशासन की तरफ से उनके परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
मूलरूप से गांव गंगाना फिलहाल शिव कॉलोनी सोनीपत निवासी वीरेंद्र सिंह (51) शिक्षा विभाग में लिपिक के पद पर थे। वह गांव पुगथला के स्कूल में कार्यरत थे। लोकसभा चुनाव को लेकर उनकी ड्यूटी गांव सेरसा के मतदान केंद्र पर सहायक पीठासीन अधिकारी के तौर पर लगी थी। वह शुक्रवार शाम को ईवीएम लेकर केंद्र पर पहुंच गए थे। अचानक उन्हें सीने में दर्द हो गया। उन्हें तुरंत कुंडली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सोनीपत रेफर कर दिया। उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल में उपचार दिलाया गया, जहां रात को उनका निधन हो गया। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।
वर्जन
चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मी का निधन हो गया है। उनके परिवार को प्रदेश सरकार के सभी लाभ दिलाएं जाएंगे। एक्सग्रेसिया के पात्र होने पर उनका केस भिजवाया जाएगा। साथ ही निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार उनकी तरफ से भी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनीपत