{"_id":"63ece8af422e72216e0a9a54","slug":"emphasis-on-promotion-of-new-education-policy-sonipat-news-c-17-1-67532-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: नई शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: नई शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार पर दिया बल
Wed, 15 Feb 2023 07:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर वर्चुअल पावर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा नीति के तमाम पहलुओं पर चर्चा कर समीक्षा की गई। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने नई शिक्षा नीति के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। आईसीटी अकादमी, दिल्ली व नई शिक्षा नीति सेल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सेमिनार में 173 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ पीयूष प्रकाश व इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन एलके पांडेय ने संबंधित विषय पर जानकारी दी।
पीयूष प्रकाश ने कहा कि नई शिक्षा नीति से युवाओं के लिए नये अवसरों का सृजन होगा। रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। करियर निर्माण के विकल्प मिलेंगे। नई नीति को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। एलके पांडेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति उद्यमिता को बढ़ावा देगी। संयोजक तारिका सेठी व प्राध्यापिका सुनीता धवन ने कहा कि नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को कौशल क्षमता विकसित करने की दिशा में प्रयास करने की प्रेरणा मिली है।
इस मौके पर डॉ. संगीता सिंह, रोजी चोपड़ा, कमलेश चोपड़ा, रोहिनी मदान, रूचिका विरमानी, डॉ. अनीता राणा, महिमा, मीना कालरा, वंदना, प्रीति, डॉ. पूजा गुलाटी, डॉ. सोनिया मित्तल, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. किरण कपूर, डॉ. रश्मि जावा, डॉ. अनीता सैनी व पुनीता बतरा मौजूद रही।