फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eligible citizens should not miss out on getting their names registered in the voter list.

Sonipat News: मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे पात्र नागरिक

Mon, 29 Jun 2026 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Eligible citizens should not miss out on getting their names registered in the voter list.
खरखौदा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जारी है। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी खरखौदा अमित कुमार ने पात्र नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाया जा सके। इसके लिए प्रत्येक मतदाता को अपना गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरना होगा।
विज्ञापन

संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इस प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो अपने पास रखें। समय पर भरा हुआ प्रपत्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं। साथ ही जमा किए गए प्रपत्र की एक प्रति अपने रिकार्ड के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी कारणवश कोई मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं है तो परिवार का कोई वयस्क सदस्य उसकी ओर से प्रपत्र भरकर हस्ताक्षर कर सकता है, लेकिन संबंध का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। एसडीएम ने बताया कि मतदाता अपना नाम वर्तमान अथवा पूर्व की मतदाता सूची में आनलाइन भी जांच सकते हैं।

इसके अलावा ईसीआई नेट मोबाइल एप के माध्यम से भी बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने व त्रुटि मिलने पर निर्धारित अवधि में दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed