{"_id":"62703a7c0bb28f29ac726a0c","slug":"electricity-water-crisis-villagers-boil-at-the-district-headquarters-lock-the-power-house-sonipat-news-rtk645535493","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी संकट: ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर फोड़े मटके, बिजली घर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी संकट: ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर फोड़े मटके, बिजली घर पर जड़ा ताला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर पेयजल संकट को लेकर मटके फोड़कर विरोध जतातीं गांव दोदवा की महिलाएं। संवाद
- फोटो : Sonipat
भीषण गर्मी के बीच शहर व गांवों में जारी बिजली संकट के साथ पानी का संकट भी गहराने लगा है। बिजली किल्लत की वजह से पानी आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन को बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दोदवा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। साथ ही खिजरपुर जटमाजरा के ग्रामीणों ने भठगांव स्थित बिजली घर पर ताला जड़ दिया। वहीं देवडू के ग्रामीणों ने ज्यादा राशि के बिजली बिल आने के विरोध में नगराधीश डॉ. अनमोल को मांगपत्र सौंपा।
गांव दोदवा की महिलाओं ने बिजली-पानी संकट से परेशान होकर जिला मुख्यालय पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि गांव में पेयजल की भारी किल्लत है। सरकार के जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गांव में पानी की टंकी होने के बावजूद कई सालों से उनके घरों में पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकतर गलियों में पेयजल लाइन भी नहीं बिछाई गई। महिलाओं को चार किमी दूर पिनाना व अन्य गांवों से पानी लेकर आना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही परेशानी को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। अब भीषण गर्मी में पेयजल संकट और बिजली संकट गहरा गया है। उन्होंने पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां के नेतृत्व में नगराधीश डॉ. अनमोल को मांगपत्र सौंपकर बिजली व पानी संकट से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
यह बोलीं महिलाएं
गांव में कई वर्षों से पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण तीन-चार किमी दूर दूसरे गांवों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। गांव में भूजल खारा होने के कारण पेयजल समस्या बनी हुई है। सरकार से लेकर प्रशासन तक अवगत कराने के बावजूद ग्रामीणों की समस्या को दूर नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन
- सुमन निवासी दोदवा
मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ रोष जताने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार की ओर से गांव में पेयजल समस्या को दूर करना चाहिए। गांव में पानी की टंकी होने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सरकार व प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
- केला निवासी दोदवा
-------------------
खिजरपुर जट माजरा के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर जड़ा ताला, धरना भी दिया
बिजली निगम मुख्यालय की ओर से गांवों में अग्रिम उपभोग (सिक्योरिटी राशि) जोड़कर बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। ज्यादा राशि के बिल आने के विरोध में गांव खिजरपुर जट माजरा के ग्रामीणों ने सोमवार को गांव भठगांव के बिजलीघर पर ताला जड़ दिया और गेट पर धरना दिया। पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि ज्यादा राशि के बिल मिलने पर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में सिक्योरिटी राशि जोड़कर बिल भेजे जा रहे हैं। यह ग्रामीणों के औसतन बिल से चार गुना अधिक है। पहले ही गांवों में बिजली की किल्लत बनी हुई है और अब बिजली निगम की ओर से ज्यादा राशि के बिल भेजे जा रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना के बाद जेई शिवराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात मानते हुए मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जमा कराया। इसके बाद संजय बड़वासनी ने कहा कि अगर सरकार ने अतिरिक्त राशि का बिल लिया तो जिलेभर में आंदोलन चलाया जाएगा और बिजली निगम अधिकारियों को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान नवदीप, संदीप, राजबीर, रोहतास, कर्मबीर, राजेश, सुरजीत, महावीर, जगमेंद्र उपस्थित रहे।
ज्यादा राशि के बिजली बिल आने पर देवडू के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ज्यादा राशि के बिजली बिल मिलने के विरोध में देवडू गांव के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिजली निगम की ओर से ज्यादा राशि के बिल भेजकर परेशान किया जा रहा है। ग्रामीण कप्तान, श्रवण व सावित्री ने कहा कि बिजली निगम की ओर से सिक्योरिटी राशि जोड़ ग्रामीणों के बिल भेज रखे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि बिजली निगम की ओर से बिल के साथ सिक्योरिटी राशि जमा कराने का दबाव दिया तो वह बिलों को नहीं भरेंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने नगराधीश को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि ज्यादा राशि के बिजली बिल भेजे जाने से लोगों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष है। उनकी मांग है कि अधिकारी गांव में टीम भेजकर बिजली बिलों को ठीक कराएं।