फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity supply will now start during day time in rural areas

Sonipat News: ग्रामीण क्षेत्र में अब दिन के समय शुरू होगी बिजली आपूर्ति

Tue, 30 Apr 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will now start during day time in rural areas
गोहाना। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मई के पहले सप्ताह से दिन में बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारी गांव में जाकर गेहूं की कटाई का सर्वे करेंगे और दिन में बिजली चालू करने के लिए सरपंच से सहमति लेंगे। सरपंच की सहमति मिलने के बाद उस गांव की बिजली दिए गए शेड्यूल के हिसाब से चालू कर दी जाएगी। इससे ग्रामीणों को दिन के समय गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने गेहूं की कटाई के चलते कृषि व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दिन के समय बंद कर रखी है जिससे कि गेहूं की फसल में आग न लगे। बिजली निगम की तरफ से दिन में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली आपूर्ति को बंद कर रखी है। अब गेहूं की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में बिजली निगम ने दिन के समय ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चालू करने का निर्णय लिया है। इससे पहले बिजली कर्मी सर्वे कर गेहूं की कटाई की पुष्टि करेंगे और सरपंच से सहमति पत्र लेंगे। सरपंच की सहमति के बाद उस गांव में बिजली दिन के समय चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता राज सिंह ने बताया कि मई के पहले सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्र में दिन के समय बिजली चालू की जाएगी। इसके लिए सरपंचों से सहमति ली जाएगी। सहमति मिलने पर बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed