{"_id":"67840d13aee5f40279003b84","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-for-17-hours-in-mandi-area-more-than-10-thousand-people-were-troubled-sonipat-news-c-197-1-snp1003-130720-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंडी क्षेत्र में 17 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति, 10 हजार से ज्यादा लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंडी क्षेत्र में 17 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति, 10 हजार से ज्यादा लोग रहे परेशान
Mon, 13 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बारिश के दौरान अचानक केबल जलने से मंडी क्षेत्र में 17 घंटे ब्लैक आउट छाया रहा। बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते 10 हजार से ज्यादा लोग परेशान रहे। सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में शनिवार रात 10 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे रविवार को सुबह कई कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। दोपहर बाद 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिल सकी।
शनिवार को रात तक बारिश होती रही। बारिश के बाद सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में बिजली की केबल में ब्लास्ट हो गया। केबल जलने के कारण वेस्ट रामनगर, ब्रह्म नगर, आर्य नगर, विशाल नगर समेत कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बंद रही है। सूचना के बाद बिजली कर्मचारी रात को लाइन चेक करने गए, लेकिन नई केबल न मिलने के कारण वापस लौट गए। रविवार सुबह नई केबल उपलब्ध होने के बाद लाइन को ठीक करने पर जुट गए। दोपहर बाद तीन बजे शहर की कॉलाेनियों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। तब लोगाें को राहत मिल सकी।
सुबह के समय पानी आपूर्ति न होने से लोगों की बढ़ी परेशानी
नगर निगम की ओर से सुबह 5 बजे शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। लाइन में ब्लास्ट होने के कारण बूस्टिंग स्टेशन बंद रहा। इसके चलते रविवार सुबह के समय पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोग सुबह से ही बिजली निगम व नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली के साथ पानी आपूर्ति की मांग करते रहे।
विज्ञापन
सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में शनिवार रात बिजली केबल ब्लास्ट हो गई थी। रविवार सुबह केबल को बदलने का काम किया गया। दोपहर बाद दोबारा बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
- विक्की गहलावत, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत