{"_id":"676f0658d5be9ec3de0c4a64","slug":"electricity-supply-back-on-track-in-industrial-area-in-five-days-13-feeders-started-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129959-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: औद्योगिक क्षेत्र में पांच दिन में पटरी पर लौटी बिजली आपूर्ति, 13 फीडर चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: औद्योगिक क्षेत्र में पांच दिन में पटरी पर लौटी बिजली आपूर्ति, 13 फीडर चालू
Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पांच दिन बाद शुक्रवार को बिजली आपूर्ति पटरी पर लौट आई है। 20 एमवीए के टी-1 व टी-2 ट्रांसफार्मर से जुड़े 14 में से 13 फीडर में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। बिजली कर्मचारी बचे हुए एक फीडर को भी चालू करने में जुटे हैं।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजली घर में 23 दिसंबर की सुबह अचानक आग लगने की घटना के कारण करीब 550 फैक्टरियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। बिजली न होने के कारण उद्योगपति डीजी सेट के सहारे अपने उद्योग चला रहे थे, जिससे उत्पादन प्रभावित रहा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने जला हुआ टी-1 ट्रांसफार्मर बदलकर इसके पांच फीडरों को वीरवार को चालू कर दिया था। शुक्रवार को दो फीडरों को चालू कर दिया गया है, अब एक फीडर को चालू करने के लिए मरम्मत का कार्य जारी है। वहीं, आग की वजह से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) को 4.15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
--
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजली घर में 13 फीडरों को चालू करके फैक्टरियों में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। एक फीडर को चालू करने के लिए कर्मी जुटे हुए हैं। जल्द ही उसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- सचिन दहिया, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम