फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity crisis deepens as work to replace damaged line begins

Sonipat News: क्षतिग्रस्त लाइन बदलने का काम शुरू होने से बिजली संकट गहराया

Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis deepens as work to replace damaged line begins
सोनीपत। गांव सबौली के पास 33 केवी बिजली सब स्टेशन की क्षतिग्रस्त लाइन को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी वजह से रविवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कई कॉलोनी में बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से कुंडली, फ्रेंड्स कॉलोनी व पुराने औद्योगिक क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि सबौली बिजलीघर स्थापित होने के बाद से पहली बार जर्जर तारों को बदलने का काम किया जा रहा है। तार बदलने व बिजली लाइन की मरम्मत के बाद क्षेत्र में बिजली के अघोषित कट से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। बूंदाबांदी की वजह से 27 नवंबर की रात को सबौली स्थित 33 केवी सब स्टेशन की लाइन में फाल्ट आ गया था। उस दौरान कुंडली और नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े छह फीडरों पर करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही थी। औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली गुल होने के कारण उद्योगों में उत्पादन बंद हो गया था और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई थी। लाइन में आए फाल्ट को दूर करने के बाद बिजली निगम ने सबौली बिजलीघर की लाइन की मरम्मत करने का निर्णय लिया था। इससे भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता सतीश गोयत ने बताया कि लोगों को 5 दिसंबर तक बिजली की किल्लत झेलनी पड़ेगी। बिजली के पुराने तार बदलने व उससे जुड़ी लाइन की मरम्मत की जा रही है। इसके बाद लाइन में बार-बार आने वाले फाल्ट की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। सबौली बिजलीघर की लाइन की मरम्मत कार्य के चलते कुंडली, फ्रेंड्स कॉलोनी, 11 केवी फेज-1, 11 केवी फेज-2, 11 केवी कुंडली बॉर्डर पर बिजली आपूर्ति बंद की गई। बिजली गुल होने के बाद इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। शाम 5 बजे के बाद दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल होने पर क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
गांव सबौली में 33केवी बिजली घर की लाइन की मरम्मत व तार बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। 5 दिसंबर तक बिजली लाइन की मरम्मत की जाएगी। इसके बाद क्षेत्र में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी। -सतीश गोयत, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed