फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity corporation's JE arrested in conspiracy to murder father

पिता की हत्या के षड्यंत्र में आरोपी बिजली निगम का जेई गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's JE arrested in conspiracy to murder father
श्याम नगर में पिता की हत्या कराने का आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के श्याम नगर में छह साल पहले पिता की हत्या कराकर उसको हादसे का रूप देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-23 निवासी विक्रम है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 चौकी पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर अपनी पत्नी, पत्नी की सहेली व सहेली के बेटे के साथ मिलकर पिता फूल सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप है। मामले का खुलासा तब हुआ था, जब सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दिल्ली के गांव लिवासपुर फिलहाल सेक्टर-23 निवासी ओमप्रकाश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया था कि 22 जून, 2015 को विक्रम के कहने पर उसके पिता फूल सिंह की कार से टक्कर मारकर हत्या की थी। विक्रम सिंह बिजली निगम में जेई है। उसने पिता की हत्या कराने के लिए ओमप्रकाश को नकदी व प्लॉट में हिस्सा देने का लालच दिया था। अब सेक्टर-23 चौकी की टीम ने विक्रम को गिरफ्तार किया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed