{"_id":"667d95f904bc89e4c604ca88","slug":"electricity-corporation-prepared-a-master-plan-for-the-next-10-years-for-gohana-and-sent-it-to-the-headquarters-sonipat-news-c-197-1-snp1002-120313-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली निगम ने गोहाना के लिए आगामी 10 साल का मास्टर प्लान बनाकर भेजा मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली निगम ने गोहाना के लिए आगामी 10 साल का मास्टर प्लान बनाकर भेजा मुख्यालय
Thu, 27 Jun 2024 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में बिजली निगम का पावर हाउस। संवाद
गोहाना। बिजली निगम ने शहरी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए 10 साल का मास्टर प्लान तैयार मुख्यालय भेज दिया है। मास्टर प्लान के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 33 केवीए के चार नए सब स्टेशन तैयार किए जाएंगे। साथ ही 35 नए फीडर बनाए जाएंगे। शहर के सभी स्टेशनों को आपूर्ति देने के लिए दो 132केवीए पावर हाउस के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना पर करीब 117 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
बिजली निगम ने शहरी क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए स्मार्ट सिटी गुरुग्राम व फरीदाबाद की तर्ज पर मास्टर प्लान तैयार किया है। मास्टर प्लान के अनुसार शहर में लोगों को निर्बाध बिजली दी जाएगी। यदि किसी कारणवश सब स्टेशन में दिक्कत होती है तो तुरंत दूसरे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में शहरी क्षेत्र में करीब 25 हजार उपभोक्ता हैं। दस साल के बाद उपभोक्ता 50 हजार के आसपास हो जाएंगे। इसे देखते हुए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। सब स्टेशन तैयार होने से उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शहर के चारों तरफ बनाए जाएंगे चार सब स्टेशन
शहरी उपभोक्ताओं के लिए शहर के चारों तरफ 33 केवी क्षमता के चार सब-स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए गढ़ी उजाले खा, महमूदपुर, माहरा व वजीरपुरा का क्षेत्र चिह्नित किया गया है। साथ ही चारों सब स्टेशनों को एक-दुसरे से जोड़ा जाएगा, ताकि बिजली का फाल्ट होने या अन्य तकनीकी खराबी आने पर तुरंत एक सब स्टेशन का लोड तीन अन्य सब स्टेशनों पर शिफ्ट किया जा सके और शहरवासियों को निर्बाध बिजली दी जा सके।
विज्ञापन
दो पावर हाउस की मांग
बिजली निगम ने मास्टर प्लान में दो पावर हाउस की मांग की है, ताकि लोड के अनुसार बिजली की आपूर्ति दी जा सके। अभी तक पावर हाउस के लिए जगह चिह्नित नहीं की है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद मास्टर प्लान पर काम किया जाएगा। वहीं 400 केवीए के 66 व 630 केवीए के 43 ट्रांसफार्मरों की भी मांग भेजी गई है।
वर्जन
उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए 10 साल का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। शहर में चार नए सब स्टेशन तैयार किए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद सब स्टेशनों को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- राज सिंह सिंहमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना