फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Electricity connections cut off 12 dyeing units running illegally, show cause notice issued

अवैध तरीके से चल रही 12 डाइंग यूनिटों के कटवाए बिजली कनेक्शन, कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity connections cut off 12 dyeing units running illegally, show cause notice issued
प्याऊ मनियारी में डाइंग यूनिट पर दस्तावेज की जांच करते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी। संवा? - फोटो : Sonipat
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को प्याऊ मनियारी में रिहायशी क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रहीं 12 डाइंग यूनिटों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों के सहयोग से इन यूनिटों के बिजली कनेक्शन कटवाए गए और कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही सभी यूनिटों पर पर्यावरण मुआवजा के नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने रविवार को कुंडली क्षेत्र में अवैध तरीके से गंदा पानी ड्रेन में छोड़ने वाली 11 डाइंग यूनिटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील किया था। वहीं सोमवार को प्याऊ मनियारी में रिहायशी क्षेत्र में अवैध तरीके से चलने वाली डाइंग यूनिटों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एसडीओ प्रवीन व अन्य ने डाइंग यूनिटों में जाकर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान मानकों पर खराब न उतरने वाली 12 डाइंग यूनिटों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क कर इन यूनिटों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं और इन्हेें कारण बताओ नोटिस जारी किया गए। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए मानकों पर खरी न उतरने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा एक्यूआई
दिवाली के बाद से जिले की हवा जहरीली होती जा रही है। जिसका मानव शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक जहां 288 दर्ज किया गया था, वहीं 24 घंटे में यह बढ़कर 400 के पार पहुंच गया है। सोमवार शाम को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 404 दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक स्थिति में है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के साथ ही आंखों में भी जलन महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्याऊ मनियारी में रिहायशी क्षेत्र में अवैध तरीके से छोटी-बड़ी डाइंग यूनिटों को चलाने की शिकायतें आ रही थी। जिस पर सोमवार को कार्रवाई की गई। टीम ने यहां डाइंग यूनिटों में जाकर दस्तावेज मांगे, जो पूरे नहीं मिले। इस दौरान 12 डाइंग यूनिटें अवैध तरीके से चलाई जा रही थी। बिजली निगम से कर्मचारी बुलाकर इन यूनिटों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पर्यावरण मुआवजा के नोटिस चस्पा किए गए हैं। -नवीन गुलिया, रीजनल अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सोनीपत

 प्याऊ मनियारी में अवैध तरीके से चल रही डाइंग यूनिट। संवाद

प्याऊ मनियारी में अवैध तरीके से चल रही डाइंग यूनिट। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed