{"_id":"648b6a3e3092c2acbb0156b7","slug":"electricity-connections-cut-at-179-places-rs-3063-lakh-fined-sonipat-news-c-197-1-snp1003-1425-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी : 179 जगहों पर काटे कनेक्शन, 30.63 लाख रुपये जुर्माना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी : 179 जगहों पर काटे कनेक्शन, 30.63 लाख रुपये जुर्माना किया
Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से चोरी पर शिकंजा करने के लिए लगातार दूसरे दिन वीरवार को अभियान जारी रखा। विशेष जांच अभियान चलाते हुए जिलेभर में 179 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी और कनेक्शन काटे। इन बिजली चोरी करने वाले पर 30.63 लाख रुपये जुर्माना किया गया। बिजली उपभोक्ताओं की ओर से 311 किलोवाट से अधिक क्षमता की बिजली चोरी की जा रही थी।
जिलेभर में बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की 16 टीमें निरीक्षण पर निकली थी। देर रात 2 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान जारी रखा। अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर हर तीन घंटे की समीक्षा करते रहे। इससे पहले बुधवार को भी बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा किया गया था। 16 घंटे तक चले अभियान के तहत जिलेभर में 16 टीमों ने कार्रवाई करते हुए 1753 बिजली मीटरों की जांच की। वहीं जुर्माना जमा न कराने पर उनके खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
वर्जन
बुधवार देर रात 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 16 घंटों का विशेष जांच अभियान चलाया गया। 179 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। 30.63 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान भविष्य में जारी रहेगा।
विज्ञापन
- गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत।