{"_id":"60f3275e8ebc3e79a43b125d","slug":"electric-meter-checked-will-not-have-to-go-rohtak-sonipat-news-rtk618116368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मीटर की जांच कराने के लिए नहीं जाना होगा रोहतक, सर्कल कार्यालय में लैब तैयार हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मीटर की जांच कराने के लिए नहीं जाना होगा रोहतक, सर्कल कार्यालय में लैब तैयार हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। बिजली मीटर की जांच कराने के लिए अब रोहतक जाने की जरूरत नहीं होगी। बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में ही मीटर के अंदर लगे सीटी व पीटी की जांच मात्र तीन से चार घंटे में हो सकेगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत के सर्कल ऑफिस में ही बिजली निगम की ओर से लैब तैयार की जा रही है। बिजली मीटर चलाने के लिए सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) व पीटी (पोटेंशियल ट्रांसफार्मर) बहुत जरूरी होती है।
बिजली मीटरों की जांच के लिए रोहतक स्थित लैब में रोहतक, सोनीपत और झज्जर सर्कल के मीटरों की जांच की जाती है। उस लैब में प्रतिदिन सैकड़ों मीटर जांच के लिए पहुंचते हैं। जांच के लिए मीटर उतारने के बाद उपभोक्ता को अस्थायी मीटर जारी कर दिया जाता है। लैब द्वारा मीटर से ठीक मिलने पर उसे दोबारा लगा दिया जाता था। साथ ही मीटर से छेड़छाड़ करने की पुष्टि होने पर अधिकारी उपभोक्ता पर जुर्माना लगाते हैं। अब ओल्ड डीसी रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल ऑफिस में मुख्यालय से लैब तैयार कराई जा रही है। इस लैब के चालू होने के बाद मीटर में लगने वाली सीटी व पीटी की जांच जल्द हो सकेगी।
बिजली मीटर में लगे सीटी व पीटी के खराब होने के कारण घर या औद्योगिक इकाई की बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। मीटर की सीटी व पीटी खराब होने के बाद उसे रोहतक जांच के लिए भेजा जाता था, जिसमें 3 से 4 दिन तक समय लग जाता था। ऐसे में लोगों का समय व खर्च भी ज्यादा होती है। बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर्कल कार्यालय में लैब खुलने के बाद यहीं पर ही सीटी व पीटी की जांच हो सकेगी। बिजली उपभोक्ता मात्र तीन से चार घंटे में अपने मीटर को ठीक कराकर वापस ले जा सकेगा। सोनीपत जिले से रोजाना औसतन आठ मीटरों को जांच के लिए रोहतक लैब में भेजा जाता है।
विज्ञापन
वर्जन
बिजली निगम की ओर से मीटरों में लगे सीटी व पीटी की जांच के लिए सर्कल कार्यालय में लैब शुरू की जा रही है। अब उपभोक्ताओं को 3 से 4 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके मीटरों में लगी सीटी व पीटी की जांच महज 3 से 4 घंटे में कर दी जाएगी।
- मुकेश चौहान, एसई बिजली निगम