फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Election campaign will end this evening, election material will be distributed tomorrow

Sonipat News: आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, कल बंटेगी चुनाव सामग्री

Fri, 28 Feb 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Election campaign will end this evening, election material will be distributed tomorrow
साेनीपत। निकाय चुनाव के मद्देनजर सोनीपत नगर निगम और खरखौदा नपा क्षेत्र में चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे थम जाएगा। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को वाहनों व लाउडस्पीकर के लिए दी गई अनुमति भी समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

2 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नगर निगम क्षेत्र में मेयर उप चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों को 1 मार्च को बीट्स कॉलेज, मोहाना से और खरखौदा नपा चुनाव के लिए कन्या महाविद्यालय, खरखौदा से चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। प्रशासन ने आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन


सोनीपत में करीब नौ माह के लिए नए मेयर चुने जाएंगे। मेयर पद पर उप चुनाव कराया जाना है। अक्तूबर 2024 में मेयर निखिल मदान के विधायक बनने के बाद से नगर निगम में यह पद खाली है। 2 मार्च को 294362 मतदाता अपना वोट डालकर नए मेयर का चुनाव करेंगे। निगम क्षेत्र में 1, 53, 437 पुरुष, 1, 40, 918 महिला व सात मंगलामुखी मतदाता वोट डालेंगे। मतदाता पांच प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। मेयर उप चुनाव को लेकर प्रशासन की तरफ से 268 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 माह से खाली नपा सीट पर अब चुनाव

खरखौदा नगर पालिका (नपा) का कार्यकाल मई, 2023 में पूरा हो गया था। उसके बाद से एसडीएम प्रशासक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। नपा क्षेत्र में 16 वार्ड बनाए गए हैं। जिसमें 23 बूथों पर 20, 149 मतदाता सीधे चेयरमैन व नपा पार्षदों के चयन के लिए मतदान करेंगे। इनमें 10, 644 पुरुष और 9502 महिला व तीन मंगलामुखी मतदाता शामिल हैं। 2 मार्च को खरखौदा में पहली बार मतदाता वोट डालकर सीधे नपा अध्यक्ष का चयन करेंगे। नपा अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों का भविष्य तय होगा। साथ ही शहर के वार्ड 12 में पूनम देवी निर्विरोध पार्षद चुनी जा चुकी है। अब 15 वार्डों में 42 पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed