फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   election, bjp, deputy mayor

भाजपा ने खेला सैनी कार्ड, नायब सैनी के हाथ से पार्षद मुकेश सैनी ने खाई मिठाई, बन सकते हैं डिप्टी मेयर

Mon, 04 Jan 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
election, bjp, deputy mayor
सोनीपत। नगर निगम बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में भले ही भाजपा ने मेयर की कुर्सी गंवा दी है, लेकिन पार्टी ने अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए रणनीति तेज कर दी है। भाजपा ने कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को निर्दलीय मुकेश सैनी को अपने पाले में लाने के लिए लगाया तो मुकेश सैनी ने सांसद के हाथ से मिठाई खाई। उनका भाजपा में जाना तय माना जा रहा है। बता दें कि भाजपा के पास पार्षदों की दस वोट हैं, वहीं कांग्रेस के 9 पार्षद और एक मेयर जीतने से दस वोट हैं और दोनों को बहुमत के लिए एक वोट की जरूरत है। ऐसे में निर्दलीय मुकेश सैनी पर सभी की नजर टिकी थी और उसको लेकर भाजपा ने सैनी कार्ड खेल दिया है।
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल से मंगलवार को सभी पार्षद मिलेंगे और वहां मुकेश सैनी भी भाजपाई हो सकते हैं। इसके साथ ही मुकेश सैनी को डिप्टी मेयर की कुर्सी दिया जाना भी तय माना जा रहा है। वहीं भाजपा विधायक मोहनलाल ने एक कांग्रेस पार्षद के संपर्क में होने की बात कही है तो कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने कुर्सी के लिए जोड़तोड़ करने वाला भाजपा का चरित्र होने की बात कही है।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी पर टिकी है। दोनों पार्टियों की 10-10 वोट हैं, क्योंकि कांग्रेस के मेयर का वोट भी सीनियर व डिप्टी मेयर के चुनाव में डाला जाएगा। ऐसे में निर्दलीय मुकेश सैनी पर सभी की नजर टिकी हुई थी कि वह भाजपा व कांग्रेस में किसके पाले में जाते हैं। भाजपा किसी भी हालत में मेयर की कुर्सी जाने के बाद सीनियर व डिप्टी मेयर की कुर्सी कब्जाना चाहती है और इसके लिए ही निर्दलीय पार्षद मुकेश सैनी को भाजपाई बनाने के लिए कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी को लगाना पड़ा। निर्दलीय पार्षद मुकेश सैनी की सांसद नायब सैनी से मुलाकात हुई और मुकेश सैनी ने नायब सैनी के हाथ से मिठाई भी खाई। इसके बाद से मुकेश सैनी का मोबाइल बंद आ रहा है। इस खींचतान में मुकेश सैनी की किस्मत चमकती दिख रही है और यह माना जा रहा है कि सीनियर डिप्टी मेयर की कुर्सी लेने के लिए भाजपा मुकेश सैनी को डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठा सकती है। इस तरह से नगर निगम में पहली बार चुनाव होने के बाद राजनीतिक उठापठक शुरू हो गई है और भाजपा किसी भी तरह से निगम में अपना दबदबा रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुकेश सैनी भाजपा में शामिल हुए, कांग्रेस का एक पार्षद भी आने को तैयार : मोहनलाल बड़ौली
भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि निर्दलीय पार्षद मुकेश सैनी की भाजपा की नीतियों में आस्था है। वह भाजपा में आने के लिए तैयार हैं। भाजपा के सभी पार्षद व मुकेश सैनी मंगलवार को सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करेंगे और उसके साथ ही मुकेश सैनी अधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। मुकेश सैनी को डिप्टी मेयर की कुर्सी देने को लेकर विधायक ने कहा कि वह अभी एक कार्यकर्ता बनकर आएंगे और उसके बाद भाजपा उनको कोई भी कुर्सी दे सकती है। इसके साथ ही विधायक मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस का एक पार्षद भी उनके संपर्क में है और वह भी भाजपा में आने के लिए तैयार है। इस तरह से भाजपा के पास जल्द ही 12 पार्षद होंगे और सीनियर व डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भाजपा के पार्षद ही बैठेंगे।

--
कुर्सी के लिए जोड़तोड़ ही भाजपा का चरित्र : सुरेंद्र पंवार
कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के मेयर को जिताकर संदेश दिया है कि वह शहर में कांग्रेस की सरकार चाहती है। क्योंकि भाजपा ने हमेशा नगर निगम में घोटाले किए है और कांग्रेस के जितने विकास कार्य कोई नहीं कर सकता है। सुरेंद्र पंवार ने कहा कि जनता के संदेश को देखने के बाद भी भाजपा अब सीनियर व डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ में लगी है और यह भाजपा का चरित्र है। लेकिन पार्षद भी जानते हैं कि भाजपा की कार्यप्रणाली क्या है और इसलिए पार्षद पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हैं। एक भी पार्षद टूटकर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed