{"_id":"64a7113cb07deeb720096eb7","slug":"elderly-woman-dies-after-being-hit-by-a-car-sonipat-news-c-197-1-snp1001-2503-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गाड़ी की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
Fri, 07 Jul 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो 47- मृतका बीरो का फाइल फोटो।
गन्नौर। गांव पुरखास धीरान में पड़ोसी के गाड़ी पीछे करते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के जेठ ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव पुरखास धीरान निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह करीब 8 बजे उसकी भाभी बीरो गली में खड़ी थी। इस दौरान उनका पड़ोसी रोहित अपनी गाड़ी को गली में मोड़ रहा था। उसने बीरो को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सत्यप्रकाश की शिकायत पर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।