फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly travelers sent via a special train visited the first Jyotirlinga.

Sonipat News: विशेष ट्रेन से भेजे गए बुजुर्गों ने किए प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Fri, 12 Jun 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly travelers sent via a special train visited the first Jyotirlinga.
फोटो : सोनीपत से गुजरात में प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत: सूच
सोनीपत। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जिले के 103 श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पवित्र धाम के दर्शन कर सरकार की इस योजना के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को 8 जून को सोनीपत रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया था। उनकी वापसी 12 जून को निर्धारित है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है।
विज्ञापन

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण है। खरखौदा निवासी बिमला देवी ने कहा कि प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर वे स्वयं को धन्य महसूस कर रही हैं। तीर्थयात्री रमेश चंद्र ने कहा कि यह योजना बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अन्य श्रद्धालुओं ने भी यात्रा को आध्यात्मिक शांति और जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed