फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly died of corona, 191 newly infected were found, 493 patients were cured

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 191 नए संक्रमित मिले, 493 मरीज ठीक हुए

Wed, 02 Feb 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly died of corona, 191 newly infected were found, 493 patients were cured
नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाता किशोर। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना के बेशक कम मरीज मिल रहे हैं। संक्रमण लगातार जानलेवा होता जा रहा है। मंगलवार कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है। शहर के हलवाई हट्टा के 86 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं मंगलवार को कोरोना के 191 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 16.01 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 493 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे सक्रिय मरीज घटकर 1060 हो गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि रोहणा में तीन, नांगल कलां में 42 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 23 वर्षीय बेटी, गोहाना में 6 व 4 साल के दो बच्चे, सोनीपत की तीन व चार वर्षीय दो बच्चियां, एल्डिको काउंटी में एक ही परिवार के 24 वर्षीय युवक, 74 वर्षीय व 49 वर्षीय दो महिलाएं, गोहाना में 8 वर्षीय बच्ची, खरखौदा थाने में 24 वर्षीय पुलिसकर्मी, गोहाना शहर में 26, रामपुर में तीन वर्षीय बच्चा व 7 वर्षीय बच्ची, चिड़ाना में 4 वर्षीय बच्ची व 2 वर्षीय बच्चा, मोहाना में 11 वर्षीय बच्चे समेत पांच लोग, सोनीपत में पांच वर्षीय बच्ची, मयूर विहार में 8 वर्षीय बच्चा व जिला कारागार में 23 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 16.01 प्रतिशत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिलेभर में 1243 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 920 आरटीपीसीआर और 323 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट मंगलवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.17 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 1149 रिपोर्ट मंगलवार को प्राप्त की गई। इसमें से 184 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 16.01 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग ने लगवा रखी थी एक डोज, दो माह से था बेड पर
हलवाई हट्टा के रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग दो माह से बेड पर थे। 26 जनवरी को उन्हें खांसी हुई तो परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले गए। यहां पर उनकी कोरोना जांच के सैंपल लेने के बाद उन्हें खानपुर कलां रेफर किया गया, लेकिन परिजन बुजुर्ग को घर ले आए थे। 30 जनवरी को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी और उसी दिन बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उन्होंने वैक्सीन की एक डोज लगवा रखी थी।

तीसरी लहर में पांच जनवरी को हुई थी पहली मौत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक तीसरी लहर में 11 लोगों की जान चुकी है। तीसरी लहर में पहली मौत 5 जनवरी को हुई थी। उसके बाद अब तक 11 लोग दम तोड़ चुके हैं। जिले में तीनों लहर में अब तक 265 लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोना से 493 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 1060 हो गई है। लगातार मिल रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अगर किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, जुकाम है तो वह स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed