फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly died of corona, 127 were found infected, 180 patients recovered

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 127 संक्रमित मिले, 180 मरीज हुए ठीक

Sat, 05 Feb 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly died of corona, 127 were found infected, 180 patients recovered
सोनीपत में जैन स्थानक में युवक को वैक्सीन लगाती नर्स। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना के संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। वहीं संक्रमण की वजह से लोगों की मौत भी हो रही है। शनिवार को भी कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है। गोहाना शहर के पानीपत चुंगी के 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 267 हो गई है। तीसरी लहर में 13 लोग जान गवां चुके हैं। वहीं शनिवार को कोरोना के 127 संक्रमित मरीज मिले हैं। आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 15.34 फीसदी रही। राहत की बात यह है कि 180 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे सक्रिय मरीज घटकर 776 हो गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि मुरथल विवि में 19 वर्षीय युवक, 14 साल की किशोरी, जिला कारागार में 52 वर्षीय महिला, बीकानेर वाला कुंडली में दो, राई में दो, आईटीआई राजलूगढ़ी में दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं गोहाना में 13, किड़ोली के स्कूल में 33 वर्षीय शिक्षिका व सिसाना के स्कूल में 25 वर्षीय शिक्षिका भी संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जिलेभर में 701 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 560 के आरटीपीसीआर और 141 के रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शनिवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से चार लोग संक्रमित मिले हैं और सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 2.84 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पहले ली गई 802 रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त की गई। इसमें से 123 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 15.34 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किडनी की समस्या से पीड़ित थे 68 वर्षीय बुजुर्ग
पानीपत चुंगी गोहाना के रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग छह माह से किडनी के मरीज थे। 27 जनवरी को उनकी शरीर का चेकअप किया गया। 29 जनवरी को उन्हें बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में भर्ती कराया गया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उनकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। उन्होंने वैक्सीन की एक डोज लगवा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed