फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eight roads will be repaired, PWD has floated tender

Sonipat News: आठ सड़कों की होगी मरम्मत, पीडब्ल्यूडी ने लगाया टेंडर

Sat, 23 Aug 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Eight roads will be repaired, PWD has floated tender
गोहाना। गोहाना-कथूरा रोड समेत आठ सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर आवंटित किए हैं। 17 किलोमीटर सड़कों की विशेष मरम्मत पर 6.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गोहाना-महम रोड पर गांव कथूरा तक सड़क पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए मरम्मत की मंजूरी दी है। इससे आमजन को राहत मिलेगी। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इस कड़ी में गोहाना विधानसभा क्षेत्र की आठ सड़कों की मरम्मत करने की मंजूरी दी थी। बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि सोनीपत गोहाना मार्ग से गुहणा वाया तिहाड मार्ग की मरम्मत के लिए 1.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएं। गांव गुहणा-फरमाणा मार्ग की मरम्मत 1.07 करोड़ रुपये से होगी।

गोहाना-खानपुर कलां रोड पर गांव गामडी व गांव खानपुर कलां में जर्जर सड़क की मरम्मत पर 67.08 लाख रुपये खर्च होंगे। खरखौदा रोड से गांव बड़ौता स्टैंड तक के लिए 72.83 लाख रुपये, तिहाड़ खुर्द से खेड़ी दहिया संपर्क मार्ग के लिए 97.63 लाख रुपये, भटगांव से गढ़ी हकीकत संपर्क मार्ग के लिए 70.37 लाख रुपये, गांव जुआं से श्मशान घाट मार्ग के लिए 31.87 लाख रुपये, मोहाना संपर्क मार्ग के लिए 15.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed